पुलिस ने बेनीगंज में मुठभेड़ के दौरान दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी मुकेश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा आरोपी सूरज मौके से पकड़ा गया। ये आरोपी आरएस कंपनी के टावर से बैटरी चोरी के मामले में वांछित थे और इन पर 25-25 हजार का इनाम था। पुलिस ने इनके पास से बाइक और तमंचा बरामद किया।
पुलिस ने गुरुवार रात मुठभेड़ के दौरान दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार किया। एक आरोपित के दाहिने पैर में लगी लगी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। देहात कोतवाली के ग्राम डुड़ैला के भानुप्रताप ने बताया कि वह आरएस कंपनी में टेक्नीशियन है।
बेनीगंज के ग्राम जरौआ में कंपनी का टावर लगा है। तीन जुलाई को टावर से बैट्री चोरी हो गई थीं। मामले में एफआइआर दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें घटना का राजफाश करने में लगीं थीं। गुुरुवार की रात बेनीगंज पुलिस टीम गश्त कर रही थी। उसी समय पुलिस को सूचना मिली की इकरी मोड़ से संदिग्ध बाइक सवार संडीला मार्ग की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। बाइक सवारों ने खुद को पुलिस से घिरा देखकर फायर किया।



