T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया का बड़ा फैसला, पाकिस्तान दौरे से कमिंस-हेज़लवुड बाहर

T20 वर्ल्ड कप का बिगुल बजने वाला है, लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. लेकिन इस टीम लिस्ट को देखकर आप थोड़ा चौंक सकते हैं, क्योंकि कंगारू बोर्ड ने एक बड़ा दांव खेला है.

वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने ‘प्रीमियम’ हथियारों यानी पैट कमिंस और जॉश हेज़लवुड को आराम देने का फैसला किया है. इनके साथ ही विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को भी टीम में जगह नहीं मिली है. इन तीनों को रेस्ट दिया गया है ताकि ये चोट से पूरी तरह उबर सकें और वर्ल्ड कप के मैदान पर फिट होकर उतरें. कमिंस और हेज़लवुड की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की कमान अब युवा कंधों पर होगी.

इस बार टीम में दो नए चेहरों की एंट्री हुई है जिन्होंने बिग बैश लीग (BBL) में अपनी रफ्तार और तेवर से सबका ध्यान खींचा है. ये नाम हैं— माहली बीयर्डमैन और जैक एडवर्ड्स. हालांकि ये दोनों पहले भी ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इनका डेब्यू होना अभी बाकी है. पाकिस्तान की पिचों पर इन युवाओं का इम्तिहान होगा कि क्या ये वर्ल्ड कप की रेस के लिए तैयार हैं.

मिच मार्श इस टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि ट्रैविस हेड, मार्कस स्टॉइनिस और एडम ज़ैम्पा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे. मैथ्यू रेनशॉ और मैथ्यू कुनेमैन की वापसी भी दिलचस्प है. कुल मिलाकर, यह टीम युवाओं और अनुभव का एक ऐसा मिश्रण है जिसे ऑस्ट्रेलिया ‘बैकअप प्लान’ के तौर पर परखना चाहता है.

पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई पलटन: मिच मार्श (कप्तान), शॉन एबट, ज़ेवियर बार्टलेट, माहली बीयर्डमैन, कूपर कॉनली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुनेमैन, मिच ओवेन, जॉश फ़िलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टॉइनिस, एडम ज़ैम्पा.

यह भी पढ़ें

अन्य

टॉप स्टोरी

Wait 5s...