कीवियों ने घर में घुसकर कैसे मार लिया मैदान? समझिए टीम इंडिया की हार की पूरी कुंडली!

भारतीय क्रिकेट टीम को अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। रविवार को इंदौर में खेले गए निर्णायक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

मिचेल और फिलिप्स के शतकों ने बिगाड़ा खेल भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन कीवी बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। डैरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय गेंदबाजों के पास कीवी मिडिल ऑर्डर का कोई जवाब नहीं था।

विराट कोहली की जुझारू पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन ‘किंग’ कोहली ने एक छोर थामे रखा। विराट कोहली ने 108 गेंदों पर 124 रनों (10 चौके, 3 छक्के) की शानदार पारी खेली। युवा हर्षित राणा (52 रन) ने भी विराट का बखूबी साथ निभाया। जब तक ये दोनों क्रीज पर थे, भारत की जीत तय लग रही थी।

हर्षित के आउट होते ही ढह गया किला मैच का टर्निंग पॉइंट हर्षित राणा का विकेट रहा। उनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई और निचले क्रम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। पूरी टीम 296 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड की ओर से जैकरी फॉक्स और क्रिस्टियन क्लार्क ने 3-3 विकेट लेकर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें

अन्य

टॉप स्टोरी

Wait 5s...