कर जोड़ करूं विनती
मेरी विनती स्वीकार रहे।
हर जनम में तेरा साथ रहे।
हाथों में तेरा ही हाथ रहे।
छोटी छोटी खुशियों संग
अपना हंसता परिवार रहे।
गोदी में मेरे मेरा लाल रहे।
आँचल में खुशियों का संसार रहे।
जब उम्र की शाम ढलने लगे,
तेरा कंधा मेरे पास रहे।
तेरी बाहों का मुझे हार मिले।
चाहत तेरी दिन रात रहे।
ना रूठना कभी तुम मुझसे,
ना आँखों में कोई सवाल रहे।
तुम्हें देख के सांसे चलती रहे।
चेहरे पे सुकून का भाव रहे।
ना महलों की चाहत है मुझको,
ना धन-दौलत की दरकार रहे।
सातों जन्मों में तुम ही मिलो,
बस इतनी विनती स्वीकार रहे।
जब दुनियां छोड़ के मैं जाऊं।
मेरे चेहरे पे सुकून की मुस्कान रहे।
माँग में सिंदूर माथे पे बिंदिया।
हाथों में तेरा हाथ रहे।
बंदना मिश्रा
देवरिया उत्तर प्रदेश